मधेपुरा लोकसभा सीट : …..जब गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी में उड़ा था राजेश पायलट का विमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

यह बात वर्ष 1993 की है. बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा था. कांग्रेस के कद्दावर नेता और तत्कालीन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री राजेश पायलट मधेपुरा के मुरलीगंज में आमसभा के लिए आये थे. उन्हें सहरसा वापस जाने में काफी देर हो गयी और घना अंधेरा छा गया. रात में राजेश पायलट बिहार […]
विज्ञापन
यह बात वर्ष 1993 की है. बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा था. कांग्रेस के कद्दावर नेता और तत्कालीन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री राजेश पायलट मधेपुरा के मुरलीगंज में आमसभा के लिए आये थे. उन्हें सहरसा वापस जाने में काफी देर हो गयी और घना अंधेरा छा गया. रात में राजेश पायलट बिहार के सहरसा हवाई अड्डे पर पहुंचे तो रोशनी नहीं होने से उनके पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया.
इस पर राजेश पायलट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कुछ गाड़ियां लाने को कहा. इसके बाद कार्यकर्ता करीब 40 गाड़ियां लेकर हवाइअड्डे पहुंच गये. इन सभी गाड़ियों को रनवे पर कतारबद्ध खड़ा करवा दिया गया और हेडलाइट जला दी गयी. इससे रनवे पर पर्याप्त रोशनी हो गयी और राजेश पायलट के विमान का पायलट भी तैयार हो गया. वाहनों की रोशनी में ही राजेश पायलट के विमान ने टेक ऑफ किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










