अभियुक्त की गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर पत्थरबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सभी जख्मी पुलिस जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कराया गया भर्ती थानाघ्यक्ष ने कहा, जल्द होगी सभी आरोपितों की गिरफ्तारी लोगों की पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के भागवत चौक के समीप 30 जुलाई को कृष्णा ढाबा मालिक डिक्सन राज से लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी सचिंद्र भगत को […]
विज्ञापन
सभी जख्मी पुलिस जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कराया गया भर्ती
आपके शहर में
विज्ञापन
थानाघ्यक्ष ने कहा, जल्द होगी सभी आरोपितों
की गिरफ्तारी
लोगों की पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के भागवत चौक के समीप 30 जुलाई को कृष्णा ढाबा मालिक डिक्सन राज से लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी सचिंद्र भगत को पुलिस रविवार गिरफ्तार करने गयी, तो पुलिस पर परिजनों ने ईंट पत्थर बरसाये. इस दौरान कई पुलिस जवान जख्मी हो गये. इस बाबत पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 30 जुलाई को जब डिक्शन राज देर रात्रि जब अपना होटल का काम खत्म कर घर जा रहे थे. इसी क्रम में बस स्टैंड के समीप सचिंद्र भगत ने सहयोगियों साथ उसे घेर लिया. जान से मारने के नीयत से मेरे ऊपर गोली चला दी. इसके बाद लोड के रड से प्रहार कर अधमरा कर दिया.
साथ ही मेरे जेब से 20 हजार रुपये ले लिया और धमकी देते हुए कहा जिंदा रहना है तो दो लाख रुपये देना होगा. इस बाबत कृष्णा ढाबा संचालक डिक्शन राज थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. इस बाबत जब सचिंद्र भगत की गिरफ्तार के लिए पुलिस वहां पहुंची तो उनके परिजन समेत 10 से 11 अज्ञात लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया सचिंद्र की पत्नी मीरा देवी व उनकी तीनों बेटी को बुलाकर पुलिस से हाथापाई करना शुरू कर दिये एवं मिर्ची स्प्रे ईट पत्थर डंडे से प्रहार कर दिया. जिसमें कई पुलिस जख्मी हो गये एवं अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सचिंद्र भगत फरार हो गया. सभी जख्मी पुलिस को गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू बताया कि सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन