भूमि विवाद में छह घायल

Published at :30 May 2014 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में छह घायल

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के मौरा कवीयाही वार्ड नंबर दो जयपुरा में पूर्व से चलते आ रहे भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हुई झड़प में धीरेंद्र यादव सहित परिवार के कुल छह व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार जमीन जोतने को लेकर धीरेंद्र यादव के पूर्व से विवादित जमीन पर अरविंद […]

विज्ञापन

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के मौरा कवीयाही वार्ड नंबर दो जयपुरा में पूर्व से चलते आ रहे भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हुई झड़प में धीरेंद्र यादव सहित परिवार के कुल छह व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार जमीन जोतने को लेकर धीरेंद्र यादव के पूर्व से विवादित जमीन पर अरविंद यादव, योगेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, बुलबुल यादव उर्फ उमेष यादव, संजु यादव, पवन यादव, पवन यादव, तारणी यादव, बुदुर यादव, सुनिल यादव , कैलू यादव, दिनेश यादव सभी जयपुरा वार्ड नंबर दो का रहने वाला है.

सभी नामजद व्यक्तियों ने असलहे एवं लाठी, डंडा से लैस होकर धीरेंद्र यादव के जमीन को जबरदस्ती जोत करने पहुंच गया. जिस पर धीरेंद्र यादव एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा जब जमीन कब्जा करने से मना किया गया तो सभी नामजद व्यक्तियों ने उनलोगों के साथ मारपीट करने लगा. जिसमें छह लोग घायल हो गये. जिसको लेकर स्थनीय थाना शंकरपुर में कांड संख्या 54/14 दर्ज कर घायल व्यक्तियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर में करने के बाद पुन: घर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन