साजिश के तहत नहीं दिया जा रहा है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा : पप्पू यादव

मधेपुरा : बिहार विशेष राज्य का दर्जा पाने की हर अहर्ता पूरी करता है गरीबी बीमारी विश्व में सर्वाधिक मजदूर का पलायन बाढ़ एवं सुखाड़ की मार यहां की नियति है सभी मानक पर बिहार पीछे है इसके बावजूद साजिश के तहत विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है केंद्र और राज्य में […]
मधेपुरा : बिहार विशेष राज्य का दर्जा पाने की हर अहर्ता पूरी करता है गरीबी बीमारी विश्व में सर्वाधिक मजदूर का पलायन बाढ़ एवं सुखाड़ की मार यहां की नियति है सभी मानक पर बिहार पीछे है इसके बावजूद साजिश के तहत विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है केंद्र और राज्य में एक गठबंधन की सरकार है लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो रहा है सच्चाई यह है कि बिहार की जनता के साथ लगातार छल हो रहा है अटल नीतीश कि एनडीए से लेकर मनमोहन सिंह लालू प्रसाद के यूपीए के बाद एक बार फिर मोदी नीतीश की एनडीए ने बिहार के विकास की चिर प्रतीक्षित मांग को अंगूठा दिखाने का काम किया है.
उपरोक्त बातें मंगलवार को जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जिस जिले से 90 हजार मजदूर पलायान करेंगे 98 प्रतिशत लोग आयरण युक्त पानी पीने को मजबूर है, हैजा, दमा, 78 प्रतिशत हो वहां विशेष पैकेज नहीं. सरकार को विशेष राज्य के साथ अलग से विशेष पैकेज दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










