मधेपुरा में विधवा और उसके पुत्र को पोल से बांध कर पीटा
Updated at : 23 Jun 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा वार्ड संख्या सात के मसोमात दुखनी देवी व उसके पुत्र को गांव के दबंग ने उस वक्त पोल में बांध कर पीटा जब वे लोग अपनी ही जमीन को जोतने से रोकने गये थे. घटना गत 19 जून की रात की है. दुखनी देवी के आवेदन पर […]
विज्ञापन
गम्हरिया (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा वार्ड संख्या सात के मसोमात दुखनी देवी व उसके पुत्र को गांव के दबंग ने उस वक्त पोल में बांध कर पीटा जब वे लोग अपनी ही जमीन को जोतने से रोकने गये थे. घटना गत 19 जून की रात की है.
दुखनी देवी के आवेदन पर गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. थाना कांड संख्या 105/ 18 के तहत केस दर्ज किया गया है.
दुखनी देवी ने आवेदन में कहा है कि उनकी खतियानी जमीन पर उनके ही दबंग दयाद ट्रैक्टर से रात में जमीन जोत रहे थे. जब उन्हें पता चला तो वह रोकने गयी. इस पर त्रिवेणी यादव व टरन उर्फ प्रमोद यादव और कुछ लोगों ने दुखनी देवी को पोल से बांध कर पीटने लगे. जब उनके छोटे बेटे अर्जुन यादव को इसकी जानकारी मिली तो वह अपनी मां को बचाने गया.
अर्जुन को भी बिजली के पोल से बांध दिया गया. दोनों मां बेटे को बेरहमी से लाठी डंडे से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया गया. दुखनी देवी ने कहा कि दबंग उनके घर भी घुस गये और उनकी बहू के साथ गलत नीयत से बदसलूकी करने लगे.
घर में रखा बक्सा का ताला तोड़कर सोने आभूषण, 10 हजार नकद व जरूरी कागजात लेकर चले गये. जाते-जाते त्रिवेणी यादव ने मधेपुरा में जांच घर में नौकरी कर रहे एक अन्य बेटे जवाहर से एक लाख रुपये पहुंचाने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




