मोटरसाइकिल लूटकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 16 Jan 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल लूटकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को मिली सफलता कुमारखंड : कुमारखंड पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोटर साइकिल लूट के अभियुक्त को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को जदिया थाना के मानगंज निवासी सुगदेव रजक का मोटर साइकिल व मोबाइल को दो मोटरसाइकिल सवार […]

विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

कुमारखंड : कुमारखंड पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोटर साइकिल लूट के अभियुक्त को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को जदिया थाना के मानगंज निवासी सुगदेव रजक का मोटर साइकिल व मोबाइल को दो मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों ने बिशनपुर पुल के पास छीन लिया था. इसको लेकर सुगदेव ने कुमारखंड थाने में मामला दर्ज कराया था.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने लूटी गयी मोबाइल का सीडीआर निकलवाकर टावर लोकेशन के आधार पर लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त जदिया थाना के नंदना निवासी मो मुर्तुजा को मोबाइल के साथ मुरबल्ला हात स्थित पान दुकान पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मुर्तुजा ने स्वीकारोक्ति ब्यान में लूट की घटना में संलिप्ता को स्वीकार किया तथा अन्य के नाम भी बताये. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन