कोहरे के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,नौ घायल

Updated at : 09 Jan 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,नौ घायल

ग्वालपाड़ा : कोहरे के कारण रविवार देर रात एनएच 106 पर एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सवारी गाड़ी में बाराती सवार थे. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज पीएचसी ग्वालपाड़ा में किया गया. दो की हालत गंभीर देखते हुये मधेपुरा रेफर किया गया. जानकारी […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : कोहरे के कारण रविवार देर रात एनएच 106 पर एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सवारी गाड़ी में बाराती सवार थे. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज पीएचसी ग्वालपाड़ा में किया गया. दो की हालत गंभीर देखते हुये मधेपुरा रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार नवहट्टा से पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर जा रही बराती से भरी सवारी गाड़ी एनएच 106 पर अरार ओपी क्षेत्र के मिशन के बगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में गाड़ी एनएच 106 की पश्चिमी तरफ पलट गयी. इस सड़क हादसे में मो अताबूल, मो मख्बुल, मो गुड्डू, मो अहमद, मो दाउद, मो शाहिद, मो इस्तियाक, मो अबरेज और मो परवेज घायल हो गये. मो अताबूल एवं मो मखबूल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों को ग्वालपाड़ा पीएचसी से ही इलाज के बाद छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन