अपहरण के मामले में पिता ने लगायी गुहार

Updated at : 26 Dec 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के मामले में पिता ने लगायी गुहार

मधेपुरा : लहेरी वार्ड नंबर 11 निवासी मो काजिम ने सोमवार को सदर थाना में अपने पुत्री के अपहरण कर लेने का आवेदन दिया है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि शनिवार को शाम चार बजे उसकी पुत्री किताब खरीदने मुख्य बाजार गयी थी और वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने के […]

विज्ञापन

मधेपुरा : लहेरी वार्ड नंबर 11 निवासी मो काजिम ने सोमवार को सदर थाना में अपने पुत्री के अपहरण कर लेने का आवेदन दिया है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि शनिवार को शाम चार बजे उसकी पुत्री किताब खरीदने मुख्य बाजार गयी थी और वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने के बाद युवती का कोई पता नहीं चला. इससे पूर्व कॉलेज चौक के मो मोना और मो असफाक द्वारा उनकी पुत्री को परेशान किया गया था. इस क्रम में जब उन्हें समझाया गया तो उनलोगों द्वारा खुले आम अपहरण करने की धमकी दी गयी थी. इस बाबत पीड़ित ने चार लोगों का नाम देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन