प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, दो गिरफ्तार

कुमारखंड : थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी ओपी के जमुआहा गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बिशनपुर कोडलाही पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी रंधीर पासवान (28) को जमुआहा-कोडलाही के बीच सुरसर नदी पुल के पश्चिमी किनारे […]
कुमारखंड : थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी ओपी के जमुआहा गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बिशनपुर कोडलाही पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी रंधीर पासवान (28) को जमुआहा-कोडलाही के बीच सुरसर नदी पुल के पश्चिमी किनारे पर सोमवार की रात प्रेम प्रसंग के कारण चेहरे पर तेज और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया.
इसके बाद में गला रेत कर हत्या कर दिया. घटना के बाद शव को सुरसर नदी के पश्चिमी पार में फेंक दिया. मंगलवार की सुबह को स्थानीय लोगों ने रंधीर के शव को देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी. घटना की सूचना पाते ही ओपी अध्यक्ष रविंद्र सिंह व एएसआइ समीद खान पुलिस बाल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, तो ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से पहले एसपी को बुलाने की मांग करने लगे.
इधर, पुलिस ने युवक की बाइक पुल के पूरब मोहल्ले के रामसुंदर पासवान के घर से बरामद किया है. इस संबंध में रामसुंदर पासवान ने पुलिस ,को बताया कि रंधीर नौ बजे रात मेरे घर पर आया और गाड़ी लगाकर गुटखा लिया और पूरब की और चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




