क्रिसमस मिलन समारोह में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, तीन को किया घायल

Updated at : 11 Dec 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस मिलन समारोह में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़, तीन को किया घायल

मधेपुरा : शालोम मिशन स्कूल में रविवार की देर संध्या क्रिसमस मिलन समारोह के दौरान लगभग दो दर्जन असामाजिक तत्वों ने इसाई धर्मावलंबियों पर हमला कर दिया. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस दौरान जमकर मारपीट की गयी. मारपीट में जेम्स मिशन मुजफ्फरपुर से आये फादर जैकब, पॉल व बेंजामिन गंभीर रूप […]

विज्ञापन
मधेपुरा : शालोम मिशन स्कूल में रविवार की देर संध्या क्रिसमस मिलन समारोह के दौरान लगभग दो दर्जन असामाजिक तत्वों ने इसाई धर्मावलंबियों पर हमला कर दिया. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस दौरान जमकर मारपीट की गयी. मारपीट में जेम्स मिशन मुजफ्फरपुर से आये फादर जैकब, पॉल व बेंजामिन गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी अपराधी तबके के लोग थे. सभी आठ दस बाइक से आये थे. पहले उनलोगों द्वारा जेनरेटर की लाइट काट दी गयी. फिर उनलोगों ने मास्क पहन कर मारपीट करनी शुरु कर दी. वहीं चर्च के लोगों ने बताया कि फादर रघु मुर्मु को एक दिन पहले धमकी मिली थी. धमकी में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतनावनी दी गयी थी.
रविवार को घटना को अंजाम दे दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गश्ती दल को भेजा गया है. लिखित आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा. घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया. जबकि एक घायल का इलाज जारी है. गौरतलब है कि संबंधित स्कूल में 08 से 10 दिसंबर क्रिसमस मिलन समारोह हर साल की तरह इस साल भी मनाया जा रहा था. अनुमंडल कार्यालय से इस कार्यक्रम के आयोजन की लिखित आदेश भी ली गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन