अधिक मूल्य पर खाद मिलने से किसानों ने किया हंगामा

Updated at : 10 Dec 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
अधिक मूल्य पर खाद मिलने से किसानों ने किया हंगामा

बीएओ ने कंपनी के अधिकारी से पूछा स्पष्टीकरण गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत इफको बाजार में किसानों को अधिक मूल्य पर खाद दिये जाने को लेकर किसानों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में इफको बाजार किसानों को उचित कीमत पर खाद व दवाई उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रखंड क्षेत्र में एक […]

विज्ञापन

बीएओ ने कंपनी के अधिकारी से पूछा स्पष्टीकरण

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत इफको बाजार में किसानों को अधिक मूल्य पर खाद दिये जाने को लेकर किसानों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में इफको बाजार किसानों को उचित कीमत पर खाद व दवाई उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रखंड क्षेत्र में एक दुकान खोला गया है, लेकिन मूल्य तालिका से 20 से 30 प्रति बोरा अधिक लिया जाता है. इस बात को लेकर किसानों ने हंगामा किया और अधिक कीमत पर खाद बेचने की सूचना बीएओ को दी.सूचना पर बीएओ पवन कुमार इफको बाजार पहुंच कर किसानों को समझा बुझा कर शांत किया. ग्राहकों को आश्वासन दिया कि अधिक कीमत नहीं लिया जायेगा. बीएओ ने मौजूद मैनेजर विनोद यादव से पूछताछ की, जब रजिस्टर देखा तो रजिस्टर में किसी भी पदाधिकारी के द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया था.
इस बात को लेकर पूछा तो मैनेजर कुछ नहीं बताया. साथ ही मौजूद ग्राहकों ने बताया कि कोई भी समान खरीद ने पर रसीद नहीं दिया जाता है और फटकार लगाते हुए भगा दिया जाता है. बीएओ ने बताया कि अधिक कीमत पर खाद बेचने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है. कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन