वसुधैव कुटुंबकम् के समर्थक थे डा आंबेडकर
Updated at : 07 Dec 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

छात्र व युवा आंबेडकर के जीवन से अपने आप को करें प्रेरित मधेपुरा : डा भीमराव आंबेडकर ने मात्र दलित समाज या भारत राष्ट्र के विकास के लिए कार्य नहीं किया, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. वे सिर्फ दलितों के मसीहा या भारत के राष्ट्र नायक नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के […]
विज्ञापन
छात्र व युवा आंबेडकर के जीवन से अपने आप को करें प्रेरित
मधेपुरा : डा भीमराव आंबेडकर ने मात्र दलित समाज या भारत राष्ट्र के विकास के लिए कार्य नहीं किया, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. वे सिर्फ दलितों के मसीहा या भारत के राष्ट्र नायक नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के उन्नायक थे. उक्त बातें सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कही. बुधवार को डा आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस राजकीय आंबेडकर कल्याण छात्रावास में मनाया गया.
सांसद ने कहा कि आंबेडकर सर्वधर्म समभाव व वसुधैव कुटुंबकम् के समर्थक थे. उनके द्वारा निर्मित संविधान बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता, बंधुता व न्याय का अधिकार देता है. इसमें सभी के लिए सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक न्याय की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि आंबेडकर का जीवन-दर्शन मानवाधिकार का एक जीवंत दस्तावेज है. यह सभी मनुष्यों के हक-अधिकार व मान-सम्मान की गारंटी देता है. इसमें उत्कृष्ट नैतिकता व मानवीय मूल्यों का समावेश है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्रावास अधीक्षक डा जवाहर पासवान ने कहा कि आंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष कर हम सबके लिए सामाजिक न्याय का फल दिया. हमें इस फल का बीज हर घर में लगाना है. मौके पर मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार यादव, पीआरओ डा सुधांशु शेखर, मोहन मंडल, सियाराम यादव मयंक, डा हरेराम भगत, इ हरिशचंद्र मंडल, किशोर क्रांति, राजकुमार, राजहंस राज, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, मोहन कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, शिवशंकर, राजेश कुमार सादा, पिन्टू कुमार, विलास कुमार सादा, सुभाष कुमार सुमन, मंजू सोरेन उपस्थित थे.
विश्व बंधुत्व को जगाने में आंबेडकर की रही भूमिका :
मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत वेद व्यास कॉलेज में बुधवार को बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. सांसद पप्पू यादव, गौवर्धन मेहता, संस्थापक सचिव डा रामचंद्र प्रसाद मंडल ने समारोह का उद्घाटन किया. मौके पर सांसद ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन और कृति हमेशा प्रासांगिक रहेगा. बाबा साहब संविधान की रचना की और विश्व बंधुत्व को जगाया. देश और समाज में बदलाव की आवश्यकता है.
मौके पर प्राचार्य डा आलोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब निरंतर सामाजिक उत्थान, समरस समाज व सद्भाव समभाव के लिए प्रयत्नशील रहे. साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य प्रो मणिभूषण वर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति की पुण्यतिथि आज हम मनाने को तैयार है. साहित्यकार दशरथ सिंह ने कहा कि देश और राष्ट्र को संविधान निर्माण के अध्यक्ष के रूप में आंबेडकर को याद रखना होगा.
मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य डा अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थान की समृद्धता और विकास से ही छात्र का समग्र उन्नयन होगा. छात्र और युवा अपने राष्ट्र निर्माता और संविधान निर्माताओं के जीवन से अपने आप को प्रेरित करें. समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक सचिव डा रामचंद्र प्रसाद मंडल ने की.
सांसद ने महाविद्यालय से समग्र अतिक्रमण हटाये जाने का आश्वासन दिया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो फुलेश्वर पंडित ने किया. मौके पर दयानंद यादव, प्रो रविंद्र यादव, कपिलदेव सिंह, मोहन मंडल, अखिलेश यादव, प्रो श्याम सुंदर मंडल, प्रो रावेंद्र राधव, प्रो अभय यादव, प्रो सीमा कुमारी, डा जमील अख्तर, अशोक मंडल, दीपनारायण यादव, युगल यादव, पुरमानंद राम, बाबा गंगा दास, चंदन कुमार, बिलो राम, सोनू पासवान, लखन लाल, ललन यादव, सोनी कुमारी, साधना कुमारी, ललिता कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




