गिदराही गांव में 17 घर जले, लाखों की क्षति

Updated at : 24 Nov 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
गिदराही गांव में 17 घर जले, लाखों की क्षति

कुमारखंड : थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के गिदराही गांव में आग लगने से 10 परिवारों के 15 घर जल गये. जानकारी के अनुसार बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित गिदराही गांव में गेना यादव के यहां धान उसनने के दौरान आग लग गयी. देखते देखते गेना यादव समेत पड़ोसी […]

विज्ञापन

कुमारखंड : थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के गिदराही गांव में आग लगने से 10 परिवारों के 15 घर जल गये. जानकारी के अनुसार बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित गिदराही गांव में गेना यादव के यहां धान उसनने के दौरान आग लग गयी. देखते देखते गेना यादव समेत पड़ोसी युगो यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, नीलम यादव, शत्रुघ्न यादव, संजय यादव, मंजय यादव, जनाय यादव, रामभजन यादव, जयनंदन यादव के घर में आग पकड़ लिया.

घटना से खाने पीने का सामान के साथ-साथ कपड़ा, बर्तन, खाद्यान, साइकिल, धान, पाट व पुआल आदि जल गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया इंद्रनारायण यादव, पंसस प्रतिनिधि रतन यादव, सरपंच हरिकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार सिंह, धीरज कुमार, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, रजनीश रंजन, रतीश कुमार, नदीस, जयकृष्ण यादव तथा अंचल निरीक्षक बिजेंद्र यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया.

राजद अध्यक्ष अरुण कुमार,युवा अध्यक्ष मुशताक आलम, राजद आपदा प्रबंधन अध्यक्ष पंकज कुमार पप्पू,राजद नेता वेदप्रकाश , मो रशीद आलम, मो मोईन आदि पहुंच कर पीड़ित परिवारों को ढ़ाढ़स बंधाया तथा अंचलाधिकारी मनोज वर्णवाल से आपदा प्रबंध विभाग से मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की. वहीं कुमारखंड थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलारी के वार्ड संख्या एक स्थित लंका टोला में एक परिवार के दो घर जल गये. वार्ड संख्या एक लंका टोला निवासी गणेश यादव के घर में कुड़ा में फेंके राख से आग का अलाव तेज हो गया. इससे गणेश यादव के घर में आग लग गया. देखते – देखते दो घर जल गये. घटना की सूचना पर ओपी अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, सअनि मो समीद खां पहुंचे. वहीं सूचना पाकर पैक्स अध्यक्ष देवनंदन यादव, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह समेत अन्य वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा अंचलाधिकारी से राहत उपलब्ध कराने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन