20 लीटर देसी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, जेल

मुरलीगंज/बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के बघिनिया से पोखरण जाने वाली सड़क पर बने पुल के पास बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्ति को 20 लीटर देसी शराब, मधेपुरा के दो युवक को चार लीटर शराब के साथ दीनापट्टी रेलवे ढाला के पास व एक युवक को जीतापुर बाजार में एक […]
मुरलीगंज/बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के बघिनिया से पोखरण जाने वाली सड़क पर बने पुल के पास बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्ति को 20 लीटर देसी शराब, मधेपुरा के दो युवक को चार लीटर शराब के साथ दीनापट्टी रेलवे ढाला के पास व एक युवक को जीतापुर बाजार में एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने प्रेसवार्ता कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार के रात बघिनिया से पोखरण जाने वाली सड़क पर बने पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को गाड़ी रोकने के लिए इशारा किया गया, तो वह भागने का प्रयास करने लगा. इसी क्रम में तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे में 50 पॉलीथिन देसी शराब लगभग 20 लीटर पाया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम संजय बेसरा पिता शंभू बेस घर काला बलुआ रानीगंज अररिया के निवासी है,
जो वर्तमान में अपने ससुर बाबूलाल टुडू स्वर्गीय मन्नु लाल टुडू वार्ड नंबर तीन दूसरे अभियुक्त जो मोटरसाइकिल चला रहे थे. आलोक कुमार उम्र 25 वर्ष पिता राजेश यादव घर मोरकाही वार्ड नंबर पांच को बाइक के साथ पकड़ा. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों पेशेवर रूप से अवैध देसी शराब के कारोबार में संलग्न थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




