बैंककर्मी को हवालात में बंद कर पीटा

Published at :21 Jun 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मी को हवालात में बंद कर पीटा

लूट मामले सिंहेश्वर थानेदार ने दिखायी दबंगई सिंहेश्वर : बिहार का प्रसिद्ध देव स्थल जहां एक तरफ अपनी प्रसिद्धि के लिए ख्याती प्राप्त है़ वहीं दूसरी आदर्श थाना अपने कृत्यों के लिए भी उतनी ही कुख्यात होता जा रहा है़ बीते कुछ महीनों में आदर्श थाना में कई ऐसे मामले सामने आये है. जिनमें न्याय […]

विज्ञापन

लूट मामले सिंहेश्वर थानेदार ने दिखायी दबंगई

सिंहेश्वर : बिहार का प्रसिद्ध देव स्थल जहां एक तरफ अपनी प्रसिद्धि के लिए ख्याती प्राप्त है़ वहीं दूसरी आदर्श थाना अपने कृत्यों के लिए भी उतनी ही कुख्यात होता जा रहा है़ बीते कुछ महीनों में आदर्श थाना में कई ऐसे मामले सामने आये है. जिनमें न्याय की आस लेकर पहुंचे पीड़ित को ही पुलिस द्वारा बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया़
ऐसा ही एक मामला सोमवार को घटित हुआ. जिसमें पीड़ित जब स्थानीय आदर्श थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा, तो उसे ही हवालात की सैर करवा दी गयी.
तीन अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
मधेपुरा स्थित बंधन बैंक के कर्मी कुश कुमार व्याधा कमेटी का रुपया जमा कर मधेपुरा ले जा रहे थे कि रास्ते में मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर उससे एक लाख 51 हजार 20 रुपये सहित मोबाइल व एचएसपी (स्वेप मशीन) लूट लिया़ जब इस बात की शिकायत करने कुश कुमार सिंहेश्वर थाना पहुंचे, तो उन्हें ही हवालात की हवा खिला कर पिटाई की गयी़
पीड़ित बंधन बैंक कर्मी बंसगरहा गैराबाड़ी कटिहार निवासी कुश कुमार व्याधा ने बताया कि सोमवार को दिन के लगभग एक बजे जब वह सिंहेश्वर से बंधन बैंक कमेटी का रुपया जमा कर साइकिल से मधेपुरा अपने कार्यालय जा रहा था, तो एनएच 106 सबैला के निकट एक मोटर साइकिल पर तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उससे कमेटी में जमा किया हुआ एक लाख 51 हजार 20 रुपया, मोबाइल व एचएसपी लूट लिया. इसकी सूचना उसने शाखा प्रबंधक मनोज कुमार पंडित को दी़
जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक के द्वारा उसे सिंहेश्वर आदर्श थाना लाया गया और आवेदन देने की बात कही गई और फिर शाखा प्रबंधक चले गये. शाखा प्रबंधक थाना से निकले कि आदर्श थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने पीड़ित कुश को हाजत में बंद कर दिया. इस मामले की जानकारी मीडिया कर्मी व अन्य लोगों को देने का आरोप लगाते हुये थानाध्यक्ष ने उसे पीटा.
सोमवार को योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है, जबकि मंगलवार को बताया गया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. जानकारी उनसे ही लें. वहीं पीड़ित के साथ मारपीट किये जाने के मामले में बोला कि जो लिखना हो लिख सकते हैं.
बीडी पंडित, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन