ePaper

नवादा में आसमान से गिरा मशीन लगा गुब्बारा, इलाके में दहशत, पुलिस आयी तो हुआ खुलासा

Updated at : 15 Mar 2023 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में आसमान से गिरा मशीन लगा गुब्बारा, इलाके में दहशत, पुलिस आयी तो हुआ खुलासा

खेत में काम कर रहे किसान आसमान से वर्षा या ओले के गिरने की उम्मीद रखते हैं, लेकिन नवादा में बुधवार को खेत में काम करनेवाले किसान आसमान से गिरे एक डिब्बे को देखकर दहशत में आ गये. नवादा के रजौली स्थित नावाडीह गांव में आसमान से मशीन के साथ लाल रंग का गुब्बारा जमीन पर आ गिरा.

विज्ञापन

नवादा. खेत में काम कर रहे किसान आसमान से वर्षा या ओले के गिरने की उम्मीद रखते हैं, लेकिन नवादा में बुधवार को खेत में काम करनेवाले किसान आसमान से गिरे एक डिब्बे को देखकर दहशत में आ गये. नवादा के रजौली स्थित नावाडीह गांव में आसमान से मशीन के साथ लाल रंग का गुब्बारा जमीन पर आ गिरा. आसमान से मशीन जैसा डिब्बे के गिरने की खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गयी. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गयी.

तरह-तरह की बातें सोचकर डरे सहमे थे लोग

लोगों को लगा कि यह कहीं बम तो नहीं है. किसी दूसरे ग्रह से तो नहीं आया है. तरह-तरह की बातें सोचकर लोग डरे सहमे थे. लोगों ने इस बात की जानकारी रजौली थाना पुलिस को दी. पुलिस के आने तक किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि मशीन नुमा डिब्बे को छूकर देखा जाये. कोई उसको हाथ भी नहीं लगा रहा था. सब दूर से उसे देख रहे थे. इसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था.


पुलिस ने मशीन और गुब्बारे को कब्जे में लिया

करीब घंटे भर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन और गुब्बारे को कब्जे में लिया. पुलिस ने डिब्बे की जांच की तो पता चला कि मशीन मौसम विभाग का है. वो आसमान में लाल रंग के गुब्बारे के साथ छोड़ा गया था. गुब्बारे के फटने के बाद मशीन खेत में गिर गयी. रजौरी थाने के थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया ने बुधवार को नावाडीह गांव में खेत में काम कर रहे किसानों को एक सफेद रंग की मशीन नजर आयी. मशीन को देखकर लोग दहशत में हो गये.

मौसम विभाग को सौंपा जाएगा मशीन 

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि जब हमने मामले की पड़ताल की तब यह मशीन मौसम विभाग की निकली. मौसम विभाग की ओर से छोड़े गये गुब्बारे में ये मशीन लगी हुई थी. किसी कारण गुब्बारे के फटने से ये मशीन आसमान से नीचे गिर गई. वही मशीन को थाना प्रभारी अपने साथ थाने लेते गये. इस मशीन को मौसम विभाग को सौंपा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन