बिहार में बुकिंग के 45 मिनट के अंदर पहुंचेगा एलपीजी सिलिंडर, जानिये कब शुरू होगी यह सेवा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jan 2021 8:51 AM

विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) तुरंत एलपीजी सिलिंडर पहुंचाने की शुरुआत करने की योजना बना रहा है. उम्मीद है कि यह योजना फरवरी माह में शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

पटना. एक जमाना था जब सिलिंडर बुकिंग करने के हफ्तों बाद उसकी डिलेवरी होती थी. कई शहरों में तो लंबी कतार में ग्राहक खड़े दिखते थे.

हाल के वर्षों में वैसे गैस की किल्लत कम हुई है, लेकिन अब जो सुविधा तेल कंपनियां ग्राहकों को देनेवाली है वो खास है.

आने वाले कुछ माह में एलपीजी सिलिंडर बुकिंग करने के बाद उपभोक्ताओं के घर 40-45 मिनट के अंदर सिलिंडर पहुंच जायेगा.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) तुरंत एलपीजी सिलिंडर पहुंचाने की शुरुआत करने की योजना बना रहा है. उम्मीद है कि यह योजना फरवरी माह में शुरू हो जायेगी.

कंपनी सूबे में लगभग 88.57 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करती है. इनमें अकेले पटना जिले में 8.57 लाख ग्राहक हैं, जिन्हें यह लाभ मिलेगा.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी की मानें तो कंपनी तत्काल एलपीजी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है. ताकि बुकिंग के दिन ही ग्राहकों को सिलिंडर मिल जाये.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन