Lnmu B.ed Admission 2022 : 10 अक्तूबर से होगी ऑन द-स्पॉट एडमिशन, 12 को जारी हो जाएगी मेरिट लिस्ट

Updated at : 09 Oct 2022 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Lnmu B.ed Admission 2022 : 10 अक्तूबर से होगी ऑन द-स्पॉट एडमिशन, 12 को जारी हो जाएगी मेरिट लिस्ट

Lnmu B.ed Admission 2022 - रिक्त सीटों पर 10 अक्तूबर से ऑन द-स्पॉट चरण के तहत एडमिशन शुरू प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. एडमिशन लेने वालों को संस्थानों में जाकर आवेदन करना होगा. 12 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, एडमिशन 13 से 17 तक ले सकते हैं.

विज्ञापन

पटना: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री ( Lnmu B.ed Admission 2022 ) में तीन चरणों के एडमिशन की प्रक्रिया के बाद सीटें खाली रह गयी हैं. रिक्त सीटों पर 10 अक्तूबर से ऑन द-स्पॉट चरण के तहत एडमिशन शुरू प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. www.biharcetbed-lnmu.in पर रिक्त सीटों की सूची अपलोड कर दी गयी है.

10 से 11 अक्तूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करेंगे

अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार संस्थानों में जाकर ऑन-द-स्पॉट चरण के तहत एडमिशन के लिए 10 से 11 अक्तूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करेंगे. 12 अक्तूबर को संस्थान अपने नोटिस बोर्ड पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी करेंगे. मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 से 17 अक्तूबर तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करेंगे. दो वर्षीय बीएड 2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने कहा कि स्पॉट चरण में भी मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों का एडमिशन लिया जायेगा.

ऑन-द-स्पॉट चरण की प्रक्रिया शुरू की गयी है

तीन चरणों की काउंसेलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 37,400 सीटों की तुलना में 32,383 अभ्यर्थियों ने अपना एडमिशन करा लिया हैं. 37,400 कुल बीएड सीटों में अब रिक्त बचे हुए 5,017 सीटों पर एडमिशन के लिए ऑन-द-स्पॉट चरण की प्रक्रिया शुरू की गयी है. तीन चरणों के बाद पाटलिपुत्र विवि में 974, मगध विवि में 824, बीआरए बिहार विवि में 738, एमएमएच विवि में 457, एनएनएमयू में 521, आर्यभट्ट विवि में 321, टीएमबी विवि में 285, पूर्णिया विवि में 238, वीकेएसयू में 222, जेपी विवि में 156, मुंगेर विवि में 124, बीएनएमयू में 101, पटना विश्वविद्यालय में 40 और केएसडीएसयू में 16 सीटें बच गयी हैं.

( Lnmu B.ed Admission 2022 ) हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रो. मेहता ने कहा कि सभी बीएड संस्थानों को एडमिशन रोस्टर (जहां लागू है) के नियम का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है. प्रमाण-पत्र सत्यापन के समय बीएड कॉलेज एवं अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 07314629842, 9431041694, 9931729795, 9431041696 एवं इमेल helpdeskcetbed2022@gmail.com पर संपर्क करके मदद ले सकते हैं. स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने में कॉलेजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए गाइडलाइन बीएड संस्थानों को भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन