पुत्र मोह में अंधे हो गये हैं लालू यादव, बोले पप्पू यादव- उनके लिए परिवार ही सबकुछ

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना हवाई अड्डे पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि लालू यादव पुत्र मोह में अंधे हो गये हैं. वह संजय की आंखों से बिहार को देख रहे हैं.
पटना. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना हवाई अड्डे पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि लालू यादव पुत्र मोह में अंधे हो गये हैं. वह संजय की आंखों से बिहार को देख रहे हैं.
आज उनके लिए परिवार ही सबकुछ हैं. 1990 से लेकर अब तक दलितों के प्रति उनके व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया हैं. दलितों के प्रति उनकी सोच नकारात्मक रही हैं. वहीं, दलित नेताओं को अपमानित करना उनकी पुरानी आदत हैं.
पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव ने रामसुंदर दास ,कर्पूरी ठाकुर , रामविलास पासवान ,जीतन राम मांझी से लेकर भक्त चरण दास तक सबके लिए अपमानजनक शब्दों का ही प्रयोग किया है. बिहार का मुख्य विपक्ष भाजपा से मिला हुआ हैं.
इसलिए पार्टी मजबूती से कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेगी. मुझे लगता है सेवा के आधार पर उपचुनाव होगा. जनता सेवा करने वाले उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी. पप्पू यादव ने कांग्रेस में जाप के विलय पर कहा कि कांग्रेस को समर्थन दे रही है हमारी पार्टी, आगे की बात बाद में.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




