ePaper

हिंदुओं के शव को दफनाया जा रहा...भारत किस ओर जा रहा? बक्सर में शवों के अंतिम संस्कार को लेकर Lalu Yadav ने सरकार पर साधा निशाना

Updated at : 13 May 2021 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदुओं के शव को दफनाया जा रहा...भारत किस ओर जा रहा? बक्सर में शवों के अंतिम संस्कार को लेकर Lalu Yadav ने सरकार पर साधा निशाना

Bihar News In Hindi: बक्सर के चौसा में गंगा किनारे लाशों की ढेर मिलने के बाद प्रशासन द्वारा दफनाए जाने पर लालू यादव ने मोदी सरकार पर हमला किया है. लालू यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में हिंदुओं के शव को दफनाया जा रहा है. ये इंसानियत के खिलाफ है. बता दें कि चौसा में गंगा किनारे शवों का ढेर मिला था, जिसे प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से दफनाया.

विज्ञापन

बक्सर के चौसा में गंगा किनारे लाशों की ढेर मिलने के बाद प्रशासन द्वारा दफनाए जाने पर लालू यादव ने मोदी सरकार पर हमला किया है. लालू यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में हिंदुओं के शव को दफनाया जा रहा है. ये इंसानियत के खिलाफ है. बता दें कि चौसा में गंगा किनारे शवों का ढेर मिला था, जिसे प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से दफनाया.

लालू यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और ईलाज नहीं दिया. मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और ज़मीन भी नसीब नहीं हुआ. दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया. कुत्ते लाशों को नोच रहे है. हिंदुओं को दफ़नाया जा रहा है. कहाँ ले जा रहे है देश और इंसानियत को?’

नीतीश सरकार के मंत्री ने किया ये ट्वीट– वहीं नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर कहा कि बिहार की सीमा के पास चौसा में गंगा में जिस तरह से दर्जनों शव मिले हैं, वह अमानवीय है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि उनको निश्चय ही देखना चाहिए कि ये शव कहां से आये हैं. बिहार सरकार इसकी जांच में हर तरह से सहयोग करेगी. ये शव भी दूर से आये हैं.

बताते चलें कि बीते दिनों यूपी बिहार की सीमा पर 71 लाश गंगा नदी में तैर रहा था, जिसके बाद इलाकें में हड़कंप मच गया. वहीं सीमा पर गंगा में लगाये गये महाजाल में पांच व पास के घाटों पर पांच लाशें मिलीं. अब तक कुल 81 शव मिले हैं, जिनको प्रशसन ने दफना दिया है. बताया जा रहा है कि चौसा गंगा नदी के विभिन्न घाटों से शवों का जखीरा मिलने के बाद प्रशासन द्वारा गंगा व कर्मनाशा नदी के विभिन्न घाटों की निगरानी कड़ी कर दी गयी है. ताकि लोग शवों को नदियों में जल प्रवाह नहीं कर सकें.

सीओ नवलकांत ने बताया कि चौसा श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए आनेवाले सभी शवों की सूची तैयार की जा रही है. एसडीएम के निर्देश पर चौसा श्मशान घाट से रानीघाट तक गंगा नदी में तथा रानीघाट से पंजरांव पुल तक कर्मनाशा नदी में प्रशासन द्वारा बोट से पेट्रोलिंग जारी है.

Also Read: Coronavirus in Bihar : 24 घंटे के दौरान PMCH में कोरोना से रिकार्ड मौत, पटना के चार अस्पतालों में 29 मरीजों ने तोड़ा दम

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन