ePaper

Bihar Politics: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे का जदयू ने किया खंडन, पढ़िए क्या बोले विजय चौधरी

Updated at : 26 Dec 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे का जदयू ने किया खंडन, पढ़िए क्या बोले विजय चौधरी

Bihar Politics: जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे वाले बयान का खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है. दूसरी ओर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इसका खंडन किया है.

विज्ञापन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलट फेर की सूचना सामने आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद जदयू ने इसका खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है. इधर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी ऐसी किसी खबर का खंडन किया है.

इससे पहले सियासी गलियारों में ललन सिंह के इस्तीफा की खबर बड़ी तेजी से चलने लगी. सूत्रों के हवाले से कहा जाने लगा कि ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसपर मुहर लगेगी. ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 29 दिसंबर की बैठक में सीएम खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस खबर को चलने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बात कर इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि यह सब फर्जी खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन