सीनियर नेशनल कबड्डी में उदयकांत व विकास का हुआ चयन

Updated at : 19 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर नेशनल कबड्डी में उदयकांत व विकास का हुआ चयन

ओडिशा के कटक में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से उदयकांत कुमार एवं विकास कुमार प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

लखीसराय. ओडिशा के कटक में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से उदयकांत कुमार एवं विकास कुमार प्रतिनिधित्व करेंगे. बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन ने ओडिशा के कटक में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय 71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए लखीसराय जिले से दो खिलाड़ी उदयकांत व विकास का चयन किया है. उदयकांत कुमार किऊल खगौर निवासी स्व रामाकांत यादव व पैक्स अध्यक्ष सुधा देवी का पुत्र है, जबकि विकास कुमार बड़हिया निवासी राजीव कुमार व रीना देवी का पुत्र है. बिहार टीम में उक्त दोनों खिलाड़ियों के सीनियर नेशनल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर जिला कबड्डी संघ लखीसराय ने प्रसन्नता जाहिर की है. संघ के संरक्षक डॉ पंकज, डॉ कुमार अमित, डॉ रूपा, डॉ ओमप्रकाश, पूर्व मुखिया मो इरफान, धर्मेंद्र आर्य, चेयरमेन शंभु कुमार, सचिव राकेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद, रंजन कुमार, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा व कोषाध्यक्ष अनय कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन