हलसी में विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

हलसी पुलिस ने गुप्त सूचना पर विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शराब की बोतलें, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Lakhisarai Liquor Action: हलसी (लखीसराय). थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने विदेशी शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बाइक, दो मोबाइल फोन और विदेशी शराब बरामद की. दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अवर निरीक्षक राजेश रंजन यादव ने बताया कि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि प्रेमडीहा गांव से एक युवक मोटरसाइकिल पर शराब लेकर मोहद्दीनगर चौक की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर डायल-112 की टीम ने प्रेमडीहा-मोहद्दीनगर मार्ग पर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा. पीछा कर उसे पकड़ लिया गया.

पहले युवक के पास मिली 400 एमएल विदेशी शराब

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेमडीहा निवासी नंदलाल चौधरी उर्फ नक्कू चौधरी के पुत्र संटू कुमार के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की बोतल में लगभग 400 एमएल तरल पदार्थ बरामद हुआ. जांच में उसमें विदेशी शराब होने की पुष्टि हुई.

पूछताछ में हुआ डिलीवरी का खुलासा

पूछताछ के दौरान संटू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब लाते हैं और उनके कहने पर वह प्लास्टिक की बोतलों में भरकर शराब की डिलीवरी करता है. इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर प्रेमडीहा गांव पहुंची.

दूसरे युवक के पास से 750 एमएल शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे रहूफ खान के पुत्र छोटू खान को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 750 एमएल विदेशी शराब की एक बोतल बरामद हुई. पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह शराब पीने के लिए नंदलाल चौधरी के पुत्र सोनू कुमार से खरीदी थी और भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया था.

दो बाइक और मोबाइल जब्त

Lakhisarai Liquor Action: पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने लाया. उनके पास से दो बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य संबंधित लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन