पाइप बिछाने को लेकर दो भाइयों में मारपीट, एक घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौरी गांव में जमीन अंदर खुदाई कर पानी के लिए पाइप जबरन ले जाने पर मना करने से दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
लखीसराय. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौरी गांव में जमीन अंदर खुदाई कर पानी के लिए पाइप जबरन ले जाने पर मना करने से दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में कराया गया. घायल की पहचान प्रसादी साव के 64 वर्षीय पुत्र भोला साव के रूप में हुई. जिसको लेकर लखीसराय टाउन थाना में लिखित आवेदन भोला साव की पत्नी निर्मला देवी ने दिया है. वहीं घायल भोला साव ने बताया कि कि उसकी निजी जमीन की खुदाई कर जमीन के अंदर से पानी का पाइप उसके भाई रंजीत साव के द्वारा ले जाया जा रहा था. जिसे मना करने पर रंजीत साहू के पुत्र रौशन कुमार उसकी पत्नी रीता देवी एवं उसके पुत्र रोहित कुमार सभी लोगों के द्वारा हम लोगों के साथ मारपीट की गयी. इसके उपरांत स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घायल की पत्नी के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




