विद्यापीठ व गढ़ी विशनपुर में नो एंट्री के समय ट्रकों के कतार से लग रहा जाम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jun 2026 7:03 PM

विज्ञापन

जाम के कारण लोगों को निकलने में लग रहे घंटों का समय. बाइपास पुल की मरम्मत में एक साल तक का लग सकता है.

विज्ञापन

गढ़ी विशनपुर में नो एंट्री के समय ट्रकों की कतार के कारण प्रतिदिन शाम को गढ़ी पुल पर भीषण जाम लग रहा है. जाम रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी है, लेकिन फिलहाल गश्ती पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

विद्यापीठ चौक और गढ़ी विशनपुर में नो एंट्री के समय ट्रकों की कतार के कारण प्रतिदिन शाम को गढ़ी पुल पर भीषण जाम लग रहा है. जाम रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी है, लेकिन फिलहाल गश्ती पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. बाइपास पुल में आयी तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जाम के चलते शादी-विवाह के वाहन भी घंटों फंसे रह जाते हैं. सदर प्रखंड के वृंदावन मुखिया पति व पूर्व मुखिया मो इरफान के रिश्तेदार की शादी थी. बारात और दूल्हे की गाड़ी घंटों जाम में फंसी रही. एसडीओ प्रभाकर कुमार के निर्देश पर टाउन थाना और किऊल थाना की पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर दो घंटे बाद जाम हट सका. शाम चार बजे के बाद प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती है, जिसे हटाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ता है.

एक साल तक चल सकता है पुल की मरम्मत का कार्य

एसडीओ प्रभाकर कुमार एवं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत में एक साल का समय लगने की संभावना है. इस दौरान पुल पर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. मरम्मत कार्य को लेकर अभियंताओं के बीच विचार-विमर्श चल रहा है. पटना और बिहारशरीफ के पुल निर्माण अभियंताओं से मरम्मत कराने की बात चल रही है. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पर अंतिम निर्णय पटना के उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जायेगा.

पुल की मरम्मत एवं वैकल्पिक रास्ते के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव की होगी बैठक

मंगलवार को पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पाल, डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, पीडब्ल्यूडी कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिन्हा, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता शिवम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया. इसके बाद पुल के नीचे से कितनी चौड़ी सड़क बनाई जा सकती है, इसका जायजा लिया गया. सचिव ने बुधवार को पटना में सभी कार्यपालक अभियंताओं, पीडब्ल्यूडी पुल निर्माण विभाग और अधीक्षण अभियंताओं के साथ बैठक बुलाई है. बैठक में बाइपास पुल एवं मलिया पुल की मरम्मत के साथ पुल के नीचे वैकल्पिक रास्ता बनाने पर चर्चा होगी. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत से पहले एक माह में वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया जा सकता है.—————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन