पुलिस को देख 35 लीटर देसी शराब व बाइक छोड़ भागा तस्कर

Updated:
विज्ञापन

Lakhisari News : गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर हुआ, हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

मेदनीचौकी (लखीसराय) से रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Lakhisari News : स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किरणपुर–खावा सड़क मार्ग से शराब की खेप तस्करी के लिए लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मार्ग पर घेराबंदी की.

पुलिस ने जब्त की बाइक के साथ शराब

छापेमारी के दौरान जैसे ही तस्कर को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, वह शराब और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 35 लीटर देसी शराब और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की.

थाना लाया गया बरामद सामान

पुलिस टीम ने बरामद शराब और बाइक को कब्जे में लेकर मेदनीचौकी थाना लाया. मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मेदनीचौकी कांड संख्या 88/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन