ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Nov 2025 9:56 PM

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के गंगासराय हॉल्ट के अप लाइन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी गुंजन कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान जैतपुर निवासी बुधन महतो की पुत्री के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजन कुमारी दोपहर को मवेशियों के लिए चारा लेने निकली थी. इसी दौरान गंगासराय हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गयी. घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए व मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची बड़हिया रेल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन