ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पुनः बने सुधीर कुमार
ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त सुधीर कुमार.
Sudhir Kumar Bihar President: ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने सामाजिक सक्रियता, उत्कृष्ट कार्य क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए सुधीर कुमार को एक बार फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए पुनः बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

पिछले कार्यकाल की सराहना
एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुधीर कुमार के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की है. नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि वह पहले की तरह पूरी लगन, समर्पण और कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
उन्होंने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि सुधीर कुमार इस महत्वपूर्ण पद की गरिमा बनाए रखते हुए बिहार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
सुधीर कुमार के पुनः बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चंद्रवंशी समाज के लोगों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है.
बधाइयों का लगा तांता
सुधीर कुमार को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विजय सिंह चंद्रवंशी, रमेश सिंह चंद्रवंशी, राम लड्डू चंद्रवंशी, बेबी चंद्रवंशी, राजेश कुमार, कौशल कुमार, संजय कुमार, बलराम कुमार, मंतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, नारायण सिंह चंद्रवंशी, निशांत कुमार, अमित कुमार सुमन और परीक्षित कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए