लखीसराय में सोमवती मौनी अमावस्या पर सुहागिनों ने किया वट वृक्ष का पूजन
वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करतीं सुहागिन महिलाएं.
Somvati Mauni Amavasya: सुहागिन महिलाओं ने पीपल एवं वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाओं ने वृक्षों में कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए.
लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट:
Somvati Mauni Amavasya: सोमवती मौनी अमावस्या के अवसर पर सोमवार को जिले भर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला. सुहागिन महिलाओं ने पीपल एवं वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाओं ने वृक्षों में कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए.

धार्मिक स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शहर के विद्यापीठ चौक, थाना चौक, ब्लॉक परिसर, अष्टघाटी मोड़, समाहरणालय परिसर, दामोदरपुर, साबिकपुर, गढ़ी बिशनपुर, मोरमा, बड़हिया स्थित अशोकधाम, श्रृंगी ऋषि और जलपा स्थान समेत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
20 वर्षों बाद बना विशेष संयोग
विद्वान पंडित आचार्य विद्यानंद पंडित ने बताया कि सोमवार के दिन मौनी अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग करीब 20 वर्षों बाद बना है. उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए पूजा-पाठ से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
देवघर के लिए भी रवाना हुए श्रद्धालु
मौनी अमावस्या के अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए भी रवाना हुए. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










