सात शराबी गिरफ्तार, 120 लीटर देसी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 9:11 PM
उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों में की छापेमारी
लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने मंगलवार को जिले के टाउन, हलसी व कजरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात शराबियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है. साथ ही एक जगह से लावारिश अवस्था में रखी 120 लीटर देसी शराब भी बरामद की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौक के पास से लावारिस अवस्था में एक बाइक को जब्त किया गया. साथ ही उसपर से 120 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. वहीं शराब तस्कर पुलिस के आने की सूचना पर फरार हो गया. अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कजरा थाना क्षेत्र के कजरा गुमटी के पास से पांच शराबी को गिरफ्तार किया गया. जिसमें श्रीघना निवासी स्व. महेंद्र यादव का पुत्र बबलू यादव, जमुई जिला के देवाचक निवासी जदवी यादव के पुत्र वीरू यादव, श्रीघना के ही धनेश्वर राम के पुत्र डबलू कुमार, माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल बंशीपुर निवासी सोपारी मंडल के पुत्र धीरज मंडल एवं जमुई जिला के बरहट पाडो निवासी श्याम यादव के पुत्र अरूण कुमार शामिल है. इसके अलावा हलसी थाना क्षेत्र के घोंघसा चेक पोस्ट से कोनाग निवासी भगवान दास के पुत्र राजकुमार भुइयां एवं सिंहपुर निवासी लखन मांझी के पुत्र धर्मराज मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. सभी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










