बैंकों की सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम का पुलिस अधिकारी ने किया जांच
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jun 2026 6:46 PM
बैकों व ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखना बैक व सुरक्षाकर्मी की प्राथमिकता है. इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने कई बैकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सूर्यगढा बाजार में विभिन्न बैंकिंग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. जिसमें तैनात सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों को लेकर समीक्षा की गयी.
सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार
एसपी के निर्देश पर गुरुवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच की गयी. इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बैंक परिसरों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सूर्यगढा बाजार में विभिन्न बैंकिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.
जांच के क्रम में बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस टीम ने बैंक परिसर एवं आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की तथा आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया अपनायी.पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया. वहीं, बैंक आने वाले ग्राहकों को भी साइबर ठगी एवं अन्य अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया.
पुलिस प्रशासन ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाये रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की जांच और विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाये जाते रहेंगे. अभियान के दौरान बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा और पुलिस की सक्रियता देखने को मिली.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










