आनंदपुर गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन

Edited by ABHAY KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने सैदपुरा पंचायत के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर से आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस नहीं यहां से हथियार बनाने के लिए निर्मित लेथ मशीन सहित कई बड़े औजार, 40 से अधिक अर्ध निर्मित हथियार किया जब्त सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने सैदपुरा पंचायत के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां से हथियार बनाने में उपयोग में ले जा रहे दो बड़े लेथ मशीन सहित अन्य औजार एवं 40 अर्द्धर्निर्मित हथियार जब्त किया गया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मामले में मकान मालिक सहित कुल आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने आनंदपुर गांव में छापेमारी की. हथियार बनाने का काम कर रहे पांच लोग मुंगेर के बताये जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक काफी दिनों से यहां अवैध हथियार बनाने का कारोबार चल रहा था. सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि हथियार बनाने में उपयोग में ले जा रहे औजार को जब्त कर ट्रैक्टर पर लोड कर सूर्यगढ़ा थाना लाया जा रहा है. बोले एसपी एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. सभी गिरफ्तार अपराधी किराये के मकान में रहकर अपना काम कर रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को पूरी जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन