PM Modi: पीएम छोटे-छोटे क्षेत्रों की भी रखते हैं जानकारी, JDU सांसद ने मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Feb 2025 8:32 PM
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता
PM Modi: केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि सितंबर माह में चुनावी कार्यक्रम शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिए एनडीए के कार्यकर्ता में एकजुटता, एक दूसरे पर विश्वास एवं सहभागिता की सख्त जरूरत है. कोई भी कार्यकर्ता मन में भेद न रखें.
PM Modi: लखीसराय के केआरके मैदान में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ. जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय संसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, विधायक प्रह्राद यादव, हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नेताओं को बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार कर रहे थे, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल कर रहे थे.

पीएम मोदी का इरादा बताया
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सूबे के ललन सिंह ने कहा कि कैबिनेट के सदस्य मंत्री होने के नाते मेरी जानकारी में है कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर दुनिया के तीसरे नंबर पर देश को पहुंचाने का इरादा रखते हैं. जिससे चीन अमेरिका जैसे विकसित देश की श्रेणी में अपना देश भी शामिल होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जानकारी में छोटे-छोटे क्षेत्र भी होते हैं. बिहार को प्रधानमंत्री ने केंद्र से राशि भेजकर नीतीश कुमार को कई कार्य योजना करने का मौका दिये हैं. जिससे विकास के कार्य को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार को विकास के लिए 270 करोड़ रुपये दिया गया है.
सीएम की तारीफ में क्या बोले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरी पंक्ति के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है. बिहार में अति पिछड़ों को सम्मान मिला है. नीतीश कुमार की राज में पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित को पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय में जगह मिला है. प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ दिया गया है. टाल क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने जब बताया कि लालू यादव को भारत रत्न दिया जा रहा है तो मेरे द्वारा कहा गया कि बिहार को गर्त में पहुंचाने एवं बर्बाद करने के लिए लालू जी को भारत रत्न दिया जायेगा. नीतीश जी के कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ है. उन्होंने राजद पर बरसते हुए कहा कि राजद के कार्यकाल में स्कॉर्पियो से राइफल की नोक निकालकर लोग चला करते थे. जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल रहता था. उन्होंने कहा कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है. जिसमें लखीसराय के अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच कर उनके भाषण का लाभ उठायें.

डिप्टी सीएम ने लालू काल पर बोला हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले बिहार में अराजकता फैला हुआ था. हर तरफ हत्या बलात्कार का मंजर था. जिसे दूर करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने जदयू के नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को सौंपा एवं नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया. उन्होंने कहा कि नीतीश जी सत्ता से समझौता नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है कि लड़ोगे तो मरोगे इसलिए एकता जरूरी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाएं दी गयी है. बिहार में 5100 करोड़ की सड़क का निर्माण करने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गयी है. शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा क्षेत्र में सुधार हुआ है. यह मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की उपलब्धि नहीं है यह जनता की उपलब्धि है. जनता ने ही मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को चुनकर गद्दी पर बैठाया है. उन्होंने राजद पर निशाना चाहते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें भी समाजवादी बनने का अवसर दिया, लेकिन राजद के लोग लुट खसोट में लगे हुए रह गये.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- उपलब्धियां गिनाने में लग जायेंगे 5 दिन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अगर उपलब्धियां गिनायी जाय तो पांच दिन लग जायेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व बिहार में सड़क नजर नहीं आ रही थी. पूरे बिहार में एक ही पुल मोकामा घाट का था, वर्तमान में नीतीश कुमार के कार्यकाल में एक नहीं अनेकों पुल का निर्माण कराया गया है. सीएम ने बिहार का नक्शा बदल दिया है. एनडीए में पांडव की जोड़ी लगी है, जो बिहार का इतिहास बदल देगा. उन्होंने नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम नहीं सिर्फ मोहब्बत के नाम पर एनडीए वोट मांग रही है. एनडीए विकास के नाम पर वोट मांगती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया
सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्राद यादव ने कहा कि वह राजद में 30 साल तक रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के सोच विचार एवं विकास करने के कार्य को देखते हुए हुए पार्टी बदलकर उनके साथ आ गये. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार को अब लालटेन नहीं, बिजली और उद्योग चाहिए. आज बंद चीनी मिल खुलने लगे हैं. इथेनॉल कारखाने में लोगों को रोजगार मिल रहा है. कुछ लोग आज भी लालटेन लिए घूम रहे हैं, लेकिन वे भूल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया है. न्याय के साथ विकास की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है.
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में अभी विधानसभा चुनाव में देरी है, लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से अभी से ही प्रदेश में नारा गूंज रहा है. ”अबकी बार 225 पार”. उन्होंने कहा कि यह एनडीए के कार्यकर्ताओं की ताकत है.
रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब एक हैं और आने वाले चुनाव में यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है. उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि याद आज पुत्र प्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन उनके माता-पिता की सरकार में ही बिहार चौपट हो गया था. यह लोग भूल नहीं पाये हैं.
इसे भी पढ़ें: Bhagalpur News: सिल्क सिटी भागलपुर की ‘धड़कन सैंडिस कंपाउंड’ पर 44.60 करोड़ खर्च, सेवा-सुविधाएं तालों में कैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










