एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार के खिलाड़ी व अधिकारी वियतनाम रवाना
चयनित खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिवार व राज्य खेल संघ को देते हुए भरोसा जताया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ायेंगे.
लखीसराय के सुबोध कुमार यादव चैंपियनशिप में संभालेंगे मैच संचालन और तकनीकी जिम्मेदारी
लखीसराय. वियतनाम के डेनांग शहर में 4 से 6 जून तक आयोजित होने वाली एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए बिहार के खिलाड़ी व अधिकारी मंगलवार को वियतनाम रवाना हो गये. भारतीय टीम में पटना जिले के दो युवा ग्रैपलर गोलू कुमार और आयुष कुमार शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी अपने-अपने आयु व भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद इन्हें यह अंतरराष्ट्रीय मौका मिला है. विदेश रवाना होने से पहले खिलाड़ियों व अधिकारी ने देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लिया संकल्पबिहार के अनुभवी अधिकारी सह लखीसराय के विक्कम निवासी सुबोध कुमार यादव का चयन अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में हुआ है. वे चैंपियनशिप में मैच संचालन और तकनीकी जिम्मेदारी संभालेंगे. विदेश रवाना होने से पहले खिलाड़ियों व अधिकारी ने देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया. चयनित खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिवार व राज्य खेल संघ को देते हुए भरोसा जताया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ायेंगे. जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती समेत जिले के खेलप्रेमियों ने गोलू कुमार, आयुष कुमार व रेफरी सुबोध कुमार यादव को शुभकामनाएं दी हैं. बिहार के खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के खेल जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है. इससे प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल के प्रति युवाओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा.
—————————————————————————————————————-प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









