35 लाख से बन रही पीसीसी सड़क में ढलाई के 24 घंटे बाद ही आयी दरार

Updated at : 19 Feb 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
35 लाख से बन रही पीसीसी सड़क में ढलाई के 24 घंटे बाद ही आयी दरार

नया टोला से चकसिवगंज तक 35 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला सलेमपुर में वार्ड नंबर 14 के लोगों ने मुख्य सड़क मुख्यमंत्री पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत एनएच 80 से नया टोला से चकसिवगंज तक 35 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है. बीते तीन दिनों से संवेदक द्वारा कार्य किया गया एवं जहां तक पीसीसी ढलाई किया गया, वहां जगह-जगह पर दरारें पड़ने लगी है. जिसके बाद लोगों के कहने पर दरारें को छिपाने के लिए दरार के ऊपर लीपापोती की गयी, लेकिन फिर भी दरारें भर नहीं सकीं. यह मामला रविवार से ही पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा. बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत एनएच 80 से जुड़ी नया टोला सलेमपुर से चकसिवगंज तक की कुल लंबाई 700 मीटर तक ढलाई कार्य के किए योजना एकरारनामा राशि 35 लाख रुपये है, जहां योजनाओं का हाल बेहाल होता नजर आ रहा है. नया टोला सलेमपुर के ग्रामीण सड़क से चकसिवगंज तक 12 फीट चौड़ाई और पांच इंच ढलाई कर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर कई युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जांच की मांग डीएम से कर रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीण विकास के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला की जानकारी होने पर जईई को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन