लखीसराय में पंचायत सेवकों की हड़ताल खत्म, जिला पंचायती राज कार्यालय में फिर संभाला काम

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 2:56 PM

विज्ञापन

Lakhisari News : पांच सूत्री मांगों को लेकर चली अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई, जिसके बाद लखीसराय के पंचायत सेवकों ने जिला पंचायती राज कार्यालय में योगदान देकर अपनी वापसी दर्ज कराई.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय में बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. लंबे आंदोलन के बाद सभी पंचायत सेवक जिला पंचायती राज कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया. इसके साथ ही निलंबित पंचायत सेवकों को भी बहाल करते हुए उन्हें योगदान पत्र प्रदान किया गया.

आठ अप्रैल से जारी थी अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया था. इस दौरान पंचायत सेवकों ने कामकाज ठप कर दिया था. अधिकारियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद जब कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, तो कई पंचायत सेवकों को निलंबित कर दिया गया था.

वार्ता के बाद खत्म हुआ आंदोलन

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को बिहार राज्य के पंचायती राज सचिव के साथ वार्ता हुई थी. इसके बाद 30 मई से सभी पंचायत सेवक हड़ताल से वापस लौट आए. लंबे गतिरोध के बाद आखिरकार समाधान निकलने से प्रशासनिक कामकाज फिर से सामान्य हो गया.

कार्यालय में दिया गया योगदान

सोमवार को सभी पंचायत सेवक जिला पंचायती राज कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से योगदान दिया. इस दौरान माहौल सामान्य और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार रहा. अधिकारियों की मौजूदगी में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं.

निलंबित कर्मियों को मिली राहत

जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी ने बताया कि सभी पंचायत सेवकों ने अपने-अपने पंचायत में योगदान दे दिया है. साथ ही निलंबित पंचायत सेवकों को भी रिलीज करते हुए योगदान पत्र प्रदान कर दिया गया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन