कृषि भूमि की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक संपन्न

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Jun 2026 6:55 PM

विज्ञापन

करीब 19 बीघा कृषि भूमि के बंदोबस्ती के लिए अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में खुला डाक हुआ . इस डाक में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

जिले के बड़हिया प्रखंड के लाल दियारा स्थित श्री रामजानकी मंदिर न्यास ट्रस्ट के जमीन का डाक पारदर्शी तरीके से संपन्न अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में हुआ. लखीसराय प्रतिनिधि के अनुसार जिले के बड़हिया प्रखंड के लाल दियारा स्थित श्री रामजानकी मंदिर न्यास ट्रस्ट में निहित लगभग 19 बीघा कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में आयोजित खुली डाक (नीलामी) के माध्यम से संपन्न करायी गयी. डाक प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिस्पर्धात्मक बोली के उपरांत शशिकांत कुमार छह लाख एक हजार रुपये की उच्चतम बोली लगायी गयी, जो पूर्व वर्ष की बंदोबस्ती राशि पांच लाख 14 हजार रुपये से अधिक है. नियमानुसार उन्हें सफल उच्चतम बोलीदाता घोषित किया गया. डाक की संपूर्ण कार्यवाही अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करायी गयी. सफल बोलीदाता को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप आवश्यक राशि जमा करने तथा अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. सभी अभिलेखों के सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. अनुमंडल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि डाक प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक एवं नियमानुकूल हो. न्यास की संपत्ति से प्राप्त राजस्व का उपयोग न्यास के उद्देश्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जायेगा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन