लखीसराय के सदर अस्पताल में आज ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी में 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Updated:
विज्ञापन

Lakhisari Health Update : रविवार को अस्पताल जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें. सदर अस्पताल लखीसराय में नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और नवजात शिशु देखभाल सेवाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती का रोस्टर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट

Lakhisari News : सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने रविवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि इमरजेंसी और एसएनसीयू में चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें.

इमरजेंसी में तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की तैनाती

जारी रोस्टर के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निशांत निराला इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का उपचार करेंगे. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ सुधांशु कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि रविवार को सदर अस्पताल में नियमित ओपीडी सेवा संचालित नहीं होगी. मरीजों को सामान्य जांच एवं परामर्श के लिए अगले कार्य दिवस का इंतजार करना होगा.

एसएनसीयू में भी चौबीसों घंटे मिलेगी सुविधा

नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए संचालित एसएनसीयू में भी चिकित्सकों की तैनाती की गई है. रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया तथा रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

आपातकालीन मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के बावजूद आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह संचालित रहेंगी. गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

मरीजों और परिजनों से की गयी अपील

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि सामान्य स्वास्थ्य परामर्श और जांच के लिए सोमवार को ओपीडी का लाभ लें. वहीं किसी भी आपात स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क कर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करें.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन