एक तस्कर व छह शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व छह पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व छह पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि माणिकपुर के भटरामोड़ से किरणपुर के अवध बिहारी मंडल के पुत्र राजेश कुमार को बाइक पर सवार एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं फतेहपुर से कमलदेव महतो के पुत्र निवास कुमार, बीरूपुर के फदरपुर से रामनंदन प्रसाद के पुत्र सचिनदेव कुमार, श्याम सुंदर महतो के पुत्र गिरीश कुमार, रामनंदन महतो के पुत्र छतीस कुमार, भानपुर निवासी मसूदन महतो के पुत्र सतीश कुमार व दरियापुर निवासी बनवारी मांझी के पुत्र मनोज मांझी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









