लखीसराय में मनायी गयी पंडित नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 1:29 PM

विज्ञापन

Nehru Death Anniversary: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर लखीसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

नेहरू के योगदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, लोकतंत्र और भाईचारे की जो सोच नेहरू जी ने देश को दी, वही आज भारत की सबसे बड़ी ताकत है.उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के विचारों और आदर्शों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. नेताओं ने कहा कि देश निर्माण में नेहरू जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज में भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की सोच को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

इस मौके पर उचित यादव, प्रेम कुमार, मधेश्वर सिंह, संजय सिंह, राजकुमार पासवान, रामविलास सिंह, सौरभ कुमार, हरे राम, धनंजय कुमार, अजय कुमार सिंह, नवल सिंह, आजाद सत्रू, शत्रुघ्न सिंह, रविंद्र सिंह और अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन