मृतक के परिजन से मिले सांसद, दी सांत्वना

औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा ने सड़क दुर्घटना के शिकार मृतक के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी.
चानन. औरंगाबाद से राजद सांसद सह संसदीय दल का नेता अभय कुशवाहा रविवार को भंडार गांव पहुंचे. जहां उन्होंने जानकीडीह पंचायत के कृषि सलाहकार मधुलता मौर्य के परिवार से मिले. बता दें कि मधुलता मौर्य के पति मनीष कुमार विगत 11 सितंबर को सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गये थे. सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मृतक की बेटी सांसद से लिपटकर रोने लगी, अब क्या होगा. इतना सुनते ही सांसद के आंखों से आंसू छलक पड़े और वे भावुक हो गये. इस दौरान उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने कि बात कही. इस मौकेचंदन कुमार साहू, कपिल महतो, पूर्व विधायक अजय पासवान, कुंडल वर्मा, राजेश कुमार शर्मा, बबलू गुप्ता, शैलेंद्र महतो, रवि मौर्य, प्रशांत कौशल, कामेश्वर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










