Lakhisarai, महावीर दुर्गा स्थान में है नाग व नागिन का वास

Updated:
विज्ञापन

कई बार मंदिर से निकलकर नाग-नागिन बाहर विचरण करते देखे गए हैं, लेकिन मंदिर के अंदर आज तक किसी ने उन्हें नहीं देखा.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट :

शहर के विद्यापीठ चौक स्थित महावीर दुर्गा मंदिर की महिमा अपार है. यहां लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं. विद्यापीठ चौक पर प्रतिदिन शाम को मां की पूजा एवं आरती होती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यापीठ चौक स्थित इस मंदिर में लंबे समय से नाग-नागिन का वास है. कई बार मंदिर से निकलकर नाग-नागिन बाहर विचरण करते देखे गए हैं, लेकिन मंदिर के अंदर आज तक किसी ने उन्हें नहीं देखा. मंदिर के आसपास कई दुकानें हैं, फिर भी नाग-नागिन ने आज तक किसी को कोई क्षति नहीं पहुंचाई है. कई बार दोनों को एक साथ विचरण करते हुए देखा गया है.

महावीर दुर्गा मंदिर में पिछले 31 वर्षों सेहो रही है पूजा-अर्चना

महावीर दुर्गा मंदिर में पिछले 31 वर्षों से पूजा-अर्चना हो रही है. इस दौरान लोगों की मांगी गई मन्नतें भी पूरी हुई हैं. स्थानीय लोगों ने वर्ष 1995 में इस मंदिर का निर्माण कराया था. इसके बाद से गढ़ी बिशनपुर, सलौनाचक, रेहुआ, इंग्लिश मोहल्ला, पूर्वी कार्यानंद नगर, लोदिया समेत कई गांवों के लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

मंदिर के पुजारी कुंदन कुमार पंडित ने बताया कि मंदिर के अंदर नाग-नागिन का निवास है, लेकिन आज तक मंदिर के अंदर किसी को नजर नहीं आए. नाग-नागिन जब बाहर निकलते हैं, तभी लोग उन्हें देखते हैं. दर्शन देने के बाद वे पुनः मंदिर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और फिर विलुप्त हो जाते हैं.

मान्यता है कि मां दुर्गा के रूप में नाग-नागिन लोगों को बाहर दर्शन देते हैं. कुंदन पंडित पिछले 10 वर्षों से इस मंदिर में पूजा करा रहे हैं. वे सुबह-शाम मंदिर का पट खोलकर प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन