ePaper

ई-रिक्शा में लग्जरी वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल

Updated at : 19 Apr 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
ई-रिक्शा में लग्जरी वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल

ई-रिक्शा में लग्जरी वाहन ने मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लखीसराय. बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-बड़हिया मुख्य मार्ग पर स्थित संबलगढ़ के समीप एक ई-रिक्शा वाहन को किसी लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे ई-रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल की पहचान अनु सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार, तिलक पासवान के 50 वर्ष से पुत्र इंद्रदेव पासवान, इंद्रदेव पासवान के 21 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी तथा पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल इंद्रदेव पासवान ने बताया कि वे सभी बालगुदर से ई-रिक्शा पर सवार हो संबलगढ़ जा रहे थे. तभी संबलगढ़ के समीप ही एक लग्जरी वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी और वह फरार हो गया. जिससे ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग घायल हो गये. फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन