ePaper

लखीसराय स्टेशन के पास से शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Sep 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय स्टेशन के पास से शराब तस्कर गिरफ्तार

विभिन्न जगहों पर छापामारी के दौरान लखीसराय स्टेशन के समीप से डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस की तरफ से रविवार की शाम से सोमवार तक की गयी विभिन्न जगहों पर छापामारी के दौरान लखीसराय स्टेशन के समीप से डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि इंग्लिश मोहल्ले से एक शराबी भी पकड़ा गया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय रेलवे स्टेशन के बाहर पटना जिला के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी महराजगंज मोहल्ला के रहने वाला रामप्रवेश पासवान के पुत्र विदेशी शराब कारोबारी संजीत कुमार को डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर टाउन थाना क्षेत्र के ही विद्यापीठ इंग्लिश मोहल्ला से इंग्लिश वार्ड तीन के निवासी रंजीत यादव के पुत्र गुलशन कुमार को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया है. दोनों के विरूद्ध उत्पाद थाना लखीसराय में उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया को लेकर भेजा जा रहा है.

नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पिपरिया. पुलिस ने डीह पिपरिया गांव से नशे की हालत में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने डीह पिपरिया गांव के रहने वाले सोनेलाल भगत के पुत्र अरविंद भगत को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में पाया गया. पिपरिया थाना में कांड संख्या 84/24 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार शराबी को सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन