लखीसराय में शनिवार को गायनी समेत सभी विभागों में मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, देखें पूरा रोस्टर

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 30 May 2026 7:05 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल लखीसराय ने शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल लखीसराय में शनिवार को मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार जनरल ओपीडी, गायनी, आयुष, इमरजेंसी और एसएनसीयू सहित सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर तैनात रहेंगे. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सुबह से दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

शनिवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ संगीता राय और डॉ मणिभूषण कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवा देंगे.

इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जहां डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गायनी ओपीडी में शनिवार को विशेष व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ संगीता राय और डॉ कुमार अमित महिला मरीजों की जांच और परामर्श देंगे. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं.

आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीरथा मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा शनिवार को भी लगातार संचालित होगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

एसएनसीयू में बच्चों के इलाज की व्यवस्था

एसएनसीयू में भी अलग-अलग पालियों में डॉक्टर तैनात किए गए हैं. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणिभूषण कुमार ड्यूटी में उपस्थित रहेंगे.

Also Read: राबड़ी देवी को खाली करना होगा आवास, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए अब इस बंगले में कौन रहेगा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन