लखीसराय में शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Lakhisarai Sadar Hospital: लखीसराय सदर अस्पताल ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

राजीव सिन्हा, लखीसराय की रिपोर्ट

Lakhisarai Sadar Hospital: सदर अस्पताल लखीसराय ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और इलाज के दौरान होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

सुबह से शाम तक दो पालियों में चलेगी ओपीडी

जनरल ओपीडी में शुक्रवार को डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवा देंगे. इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ संजय कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ ब्रजेंद्र कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गायनी ओपीडी में शुक्रवार को डॉ रूपा की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्त्री रोग विभाग में रोज बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं, इसलिए विशेष व्यवस्था की गयी है.

आईपीडी और इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ निशांत निराला मरीजों का इलाज करेंगे.

बच्चों के इलाज के लिए भी विशेष इंतजाम

पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन