लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जारी हुई पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय

Lakhisarai OPD Schedule Today: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इलाज में किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक इवनिंग ओपीडी भी चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट:

Lakhisarai OPD Schedule Today: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने सोमवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इलाज में किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक इवनिंग ओपीडी भी चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

सोमवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ. राज अभय और डॉ. विकास कुमार झा मरीजों का उपचार करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे.

इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक डॉ. निशांत निराला की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

गायनी ओपीडी में डॉ. कुमार अमित रहेंगे उपलब्ध

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गायनी ओपीडी में डॉ. कुमार अमित की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचने की अपील की है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. संगीता राय तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. तीर्था मांझी मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के लिए भी तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. मो. शाहिद वसीम, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ. अवधेश कुमार तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. अमरेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू की भी व्यवस्था

बाल रोग विभाग की पीडिया ओपीडी में सोमवार को डॉ. पवन कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ. सत्यम कुमार ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से निर्धारित समय के अनुसार संबंधित विभागों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन