लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 45 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 10:26 AM
महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
Lakhisarai News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा में सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीण सड़क पर बाइक से शराब की खेप ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया और मौके से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.
सूर्यगढ़ा से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.
Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जकरपुरा तीन मुहानी के समीप ग्रामीण सड़क पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कटेहर मोहल्ला निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है.
सुबह 6:35 बजे हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 6:35 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रामीण सड़क के रास्ते शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जकरपुरा तीन मुहानी के समीप घेराबंदी कर बाइक सवार तस्कर को पकड़ लिया.
बाइक से बरामद हुई 45 लीटर महुआ शराब
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की. पुलिस के अनुसार शराब की खेप को इलाके में सप्लाई करने की तैयारी थी. कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने की कोशिश भी करता रहा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
जब्त की गई बाइक, दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल हो रही टीभीएस कंपनी की बाइक को जब्त कर लिया है. सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 132/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.
कोर्ट में पेश करने की तैयारी
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










