लखीसराय में अंडरपास निर्माण के बाद सड़क पर छोड़ी मिट्टी, कजरा-अभयपुर मार्ग बना हादसों का अड्डा

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में अंडरपास निर्माण के बाद सड़क पर छोड़ी मिट्टी, कजरा-अभयपुर मार्ग बना हादसों का अड्डा

सड़क पर छोड़ी मिट्टी, कजरा-अभयपुर मार्ग बना हादसों का अड्डा

Lakhisarai News: रेलवे अंडरपास का निर्माण पूरा होते ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी अब रोज हादसों को न्योता दे रही है. बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए कि बाइक सवार गिरते-गिरते बच रहे हैं और स्कूली बच्चों का चलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

पीरीबाजार से रविराज आनंद की रिपोर्ट.

Lakhisarai News: जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर रेलवे स्टेशन अंतर्गत घोंघी बरियारपुर हॉल्ट के पास बने रेलवे अंडरपास निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संवेदक ने निकली मिट्टी को कजरा-अभयपुर मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया, जिससे सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है. बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ है.

सड़क पर फैली मिट्टी बनी मुसीबत

स्थानीय लोगों के मुताबिक अंडरपास निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को हटाने के बजाय सड़क के बीचों-बीच छोड़ दिया गया. इससे कजरा-अभयपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है. शुक्रवार को इस रास्ते से गुजरने वाले बाइक और कार चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश के बाद और बिगड़े हालात

बारिश होने के बाद सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में बदल गई. फिसलन बढ़ने से कई बाइक चालक गिरते-गिरते बचे. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

संवेदक पर मनमानी का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यस्थल और आसपास की सड़क को साफ करना संवेदक की जिम्मेदारी होती है. बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया. यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और यहां चौबीसों घंटे वाहनों का आवागमन होता है.

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में इस लापरवाही को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि रेलवे और संबंधित विभागों को निर्माण कार्य के बाद सड़क की स्थिति की निगरानी करनी चाहिए थी. लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क से तुरंत मिट्टी हटाकर आवागमन सामान्य कराया जाए और लापरवाह संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Also Read: आज सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद, कोर्ट से मिला परमिशन, 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन