लखीसराय में मध्य विद्यालय इंदुपुर में चोरी, ताला तोड़कर ले गए बेंच-डेस्क और सामान

लखीसराय में मध्य विद्यालय इंदुपुर में चोरी,
Lakhisarai News : लखीसराय में सुबह स्कूल पहुंचा दरबान तो टूटा मिला ताला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
Lakhisarai News : बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट. लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर में शनिवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आयी. चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर बेंच-डेस्क, चटाई, कॉपी और लोहे का सामान समेत कई जरूरी सामग्री चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस वारदात के बाद शिक्षकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.
सुबह स्कूल खुलते ही सामने आयी चोरी की घटना
शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे जब विद्यालय का रात्रि प्रहरी स्कूल खोलने पहुंचा तो उसने एक कमरे का ताला टूटा हुआ देखा. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना प्रधानाध्यापक राम कुमार को दी गयी.
प्रधानाध्यापक ने स्कूल पहुंचकर जांच की तो पता चला कि कमरे से करीब 150 फीट कॉपी, 10 चटाई, तीन सेट लकड़ी का बेंच-डेस्क, टूटा-फूटा लोहा और अन्य सामान गायब है. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्रधानाध्यापक ने थाने में दिया आवेदन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार ने बड़हिया थाना को आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि 23 मई की सुबह विद्यालय का ताला टूटा मिला और जांच के दौरान कई सामान चोरी होने की पुष्टि हुई.
स्कूल प्रशासन का कहना है कि चोरी की इस घटना से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने स्कूल परिसर में जांच कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की.
थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
ग्रामीणों में रोष, जल्द गिरफ्तारी की मांग
विद्यालय में हुई चोरी की घटना के बाद शिक्षकों और अभिभावकों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थानों में चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.
Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










